Swami Vivekananda Foundation Dehradun ने Digital Education व जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

प्रमोद थापा || ब्यूरो चीफ || JAGO PAHAD

Dehradun News: Swami Vivekananda Foundation Dehradun अपने अभियान मिशन डिजिटल रोजगार के तहत सम्पूर्ण उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल शिक्षा की जागरूकता व डिजिटल फ्रॉड से बचने की जागरूकता करने का कार्य कर रही है। संस्था अपने सहयोगियों के साथ समय समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती है इसी क्रम में आज संस्था द्वारा राजकीय इंटर कालेज किशन पुर इंदर बाबा मार्ग में डिजिटल शिक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे २०० विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल कोर्स के बारे में जागरूकता करते हुए डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये गए। कार्यशाला में मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्री सचिन गुप्ता जी द्वारा विद्यार्थीयो को डिजिटल शिक्षा से रोजगार के हुनर को कैसे सीख सकते है इसके बारे में जानकारी दी गयी विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रमोद थापा जी द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

टीम एवोल्यूशन के फाउंडर लक्ष्य खंडूरी जी द्वारा संस्था के इस कार्यक्रम को युवाओ के भविष्य की नीव बताया गय। इस मौके पर संस्था के सदस्य संदीप पठानी, शिवम् बहुगुणा , ऋतिक ,संकेत , मनीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com