युवा मोर्चा के मंडल सशक्तिकरण अभियान पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करती नेहा जोशी

देहरादून ब्यूरो : भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी जी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे मंडल सशक्तिकरण अभियान पर संवाद स्थापित कर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठन के कार्यों को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है और समय समय पर मंडलों में प्रवास कर कार्यक्रमों की समीक्षा करनी है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र बिष्ट जी, युवा मोर्चा प्रभारी श्री संकेत नौटियाल जी, जिला महामंत्री श्री तरुण जैन जी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com