राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM ने सभी अधिकारियों को ALERT रहने के निर्देश

राज्य में फिर से भारी बारिश का अलर्ट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत और उधम सिंह नगर के अधिकारियों को भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तुरंत राहत कार्य सुनिश्चित करने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

आज सुबह गोपेश्वर (चमोली) से उधम सिंह नगर और चम्पावत जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण जिलाधिकारियों से बात की और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने और बाढ़ वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com