उत्तराखंड: बारिश के बाद अब यहां भूकंप के झटके हुए महसूस

मानसून के दौरान उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर आई है। चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम को उत्तराखंड की धरती हिल गई, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तराखंड भूकंप के जोन फाइव में आता है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चमोली में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। जानकारी के अनुसार, ऐसे हल्के झटके आने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है, लेकिन फिर भी जिले को सावधान रहने की जरूरत है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com