दिल्ली के स्कूलों में स्टूडेंट्स नहीं कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल

स्कूलों में बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल को लेकर दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखाई है. अब निजी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए कैंपस या क्लास रूम में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने सख्त नियम बनाने की बात कही है.

मोबाइल फोन को लेकर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है.दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि पेरेंट्स सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे स्कूल प्रांगण में मोबाइल फोन लेकर ना आएं.

सरकार का निर्देश है कि अगर छात्र स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आ जाएं तो स्कूल अथॉरिटी किसी लॉकर आदि में उसको रखने की व्यवस्था करें, स्कूल के बाद छात्रों को मोबाइल फोन लौटा दें.टीचर्स और अन्य स्टाफ से भी क्लासरूम, प्लेग्राउंड, लैबोरेट्री और लाइब्रेरी जैसी जगह जहां पर टीचिंग और लर्निंग एक्टिविटी होती है, वहां मोबाइल फोन से परहेज करने के लिए कहा गया है.

स्कूल अथॉरिटी से कहा गया है कि वो हेल्पलाइन नंबर दे सकते हैं जहां स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इमरजेंसी पड़ने पर फोन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com