दून‌ में भारी बारिश के चलते कल नहीं बजेगी स्कूलों में घंटी, आदेश जारी

देहरादून समाचार: भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमए ने 22 जुलाई, 2024 को एक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, 23 जुलाई, 2024 को देहरादून में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस कारण भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है और किसी भी अप्रिय घटना का खतरा है।

शासन द्वारा जारी किया गया आदेश

इसलिए, 23 जुलाई, 2024 को देहरादून के सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सभी शिक्षा और आंगनबाड़ी केंद्रों को यह आदेश मानने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com