समय समय पर जरूरतमंदों के मदद को आगे आता रही है रेस क्रॉस समिति : अनिता ममगाईं

  • जरूरत मंदों को बर्तन सेट उपलब्ध कराए गए रेड क्रॉस समिति द्वारा, नि. मेयर की मौजूदगी में
  • वार्ड संख्या 33, 35 में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ऋषिकेश : नि. महापौर अनिता ममगाईं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र वार्ड नंबर 35 एवं 33 में जरूरतमंद लोगों को रेड क्रॉस समिति के माध्यम से बर्तन सेट वितरित किए। इस अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं द्वारा रेड क्रॉस समिति की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. गौरव जोशी को खास तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा समय-समय पर रेड क्रॉस समिति जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है। आगे भी सोसाइटी से इसी तरह की अपेक्षा रहेगी। समाज में जरूरत मंदों की मदद करना आज के समय में बहुत बड़ी सेवा है।

इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति से प्रभारी महासचिव हरीश चंद्र शर्मा, मुंशी चमवल, नि. पार्षद विपिन पंत, विजय बडोनी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com