रिश्ते हुए तार-तार, यहां भाई ने बहन की सास पर चाकू से किया हमला अब फरार

हल्द्वानी में एक पारिवारिक झगड़े के चलते, भाई ने अपनी बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर गई। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपी भाग गया।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि गंगा देवी (55) अपने पति श्याम सिंह, बेटे और बहू के साथ रहती हैं। गंगा देवी की बहू शीला का भाई अर्जुन भी पास में किराये पर रहता है। अर्जुन का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था और गंगा देवी उसे तलाक देने के लिए दबाव बना रही थी। गंगा देवी चाहती थी कि अर्जुन की दूसरी शादी हो जाए।

रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा और बहस के दौरान उसने गंगा देवी पर चाकू से हमला कर दिया। गंगा देवी घायल होकर सड़क पर गिर गई और अर्जुन वहां से भाग गया। पुलिस गंगा देवी को अस्पताल ले गई। टीपी नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा देवी की हालत गंभीर है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

गंगा देवी आरोपी से बचने के लिए 100 मीटर तक भागी, लेकिन अर्जुन ने कंधे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कहा जा रहा है कि अर्जुन ने पहले से ही इस हमले की योजना बनाई थी और चाकू खरीदकर लाया था।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com