यहां स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने भागकर बचाई अपनी जान

  • हल्द्वानी : गन्ना सेंटर के पास चलती स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने भागकर बचाई अपनी जान

हल्द्वानी: रुद्रपुर हाईवे पर गन्ना केंद्र के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। शुक्र है कि स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। स्कूटी चालक रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था, और उसे आग लगने का पता नहीं चला। सड़क के किनारे खड़े स्थानीय लोगों ने जब आग देखी तो आवाज देकर उसे आग के बारे में बताया। इसके बाद, स्कूटी चालक ने तुरंत स्कूटी रोककर भागकर अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com