टिहरी: आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक नौ साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के तीन घंटे बाद बच्ची का आधा खाया हुआ शव घर से करीब 30 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

गांव के रूकम सिंह की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद आंगन में अकेले खेल रही थी। उसके भाई-बहन घर के अंदर थे और मां मंदिर गई हुई थी। शाम चार बजे मां वापस लौटी तो पूनम गायब थी। आसपास ढूंढने पर भी पूनम का पता नहीं चला। बाद में रास्ते में उसकी चप्पल और खून के धब्बे मिले।

शाम छह बजे बच्ची का शव झाड़ियों में मिला। पूनम कक्षा चार की छात्रा थी और उसके पिता विदेश में होटल में काम करते हैं।

वन अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव पहुंच गई। बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com