BJYM की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिलाओं के साथ मनाया तीज महोत्सव

नेहा जोशी ने तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में दिया नारी शक्ति संदेश

देहरादून,
देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस तीज महोत्सव में पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, और इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों ने उत्साह से हर प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम में लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, रेशमा शाह, करिश्मा शाह तथा लोकगायक सौरभ मैठाणी ने अपने गानों से महिलाओं को खूब नचाया।

इस अवसर पर गीता धामी ने अपने संबोधन में कहा की नेहा जोशी द्वारा आज जो ये तीज महोत्सव कराया गया है ये अत्यंत ही प्रशंसीय है। उन्होने कहा कि नेहा जोशी लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को जोड़ने उनको आगे लाने के लिऐ प्रयासरत है। गीता धामी ने नेहा जोशी को तीज महोत्सव के इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि में आशा करती हूं की ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने के अपने प्रयास को जारी रखेंगी।।

नेहा जोशी ने तीज सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने वाली महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में खुद को साबित कर के दिखा रही है। बस जरूरत है महिलाओं को एक मंच प्रदान करने की। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे देश प्रदेश की संस्कृति मजबूत होगी। ऐसा बहुत कम होता है जब एक साथ एक मंच पर बसंती बिष्ट जी, रेखा धस्माना जी, संगीता ढौंडियाल जी, रेशमा शाह जी, आर जे देवांगना जी, करिश्मा शाह जी जैसी महान विभूतियां देखने को मिलती है।
अंत में नेहा जोशी जी ने तीज महोत्सव में आई सभी महिलाओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, पद्मश्री बसंती बिष्ट, रेखा धस्माना, निर्मला जोशी, शशि अग्रवाल, शोभा उनियाल, दीपा रावत, आशा नौटियाल, अनकनंदा अशोक, कुसुम कंडवाल, मधु चौहान सहित गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?