चौखुटिया जा रही बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत, 4 घायल

आज सुबह लगभग 4:20 बजे, दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो टैक्सी (वाहन संख्या UK01TA-3866) मोहान से आगे कफलगाड़ी-नाले के पास (रामनगर-रानीखेत हाईवे) पर सड़क से 30 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन में चालक भीम सिंह (पुत्र हर सिंह), निवासी कोटयूड़ा, चौखुटिया, उम्र 38 वर्ष , पूरन सिंह (पुत्र धन सिंह), उम्र 31 वर्ष, भूपाल सिंह पुत्र राम सिंह, उम्र 54 वर्ष , भूपेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह, उम्र 45 वर्ष और आनंद सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी ग्राम भैल्ट, थाना चौखुटिया शामिल ही।

घटना की सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे सभी घायलों को आपदा वॉलंटियर्स की मदद से रेस्क्यू किया। इन्हें तुरंत प्राइवेट और 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान चालक भीम सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार घायलों का उपचार जारी है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com