युवाओं को बजट से जोड़ेगा बजट क्वेस्ट 2026

देहरादून। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के तहत संचालित माय भारत प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से माय भारत बजट क्वेस्ट -2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना,राष्ट्रीय आर्थिक विमर्श में उनकी सहभागिता बढ़ाना तथा विकास की प्राथमिकताओं के प्रति उनकी समझ को सुदृढ़ करना है

माय भारत की उप निदेशक मोनिका नांदल ने बताया कि बजट क्वेस्ट की शुरुवात माय भारत प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन क्विज से होगी क्विज में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है इसमें बजट आधारित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और माय युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर भाग ले सकेंगे ।उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से चयनित विजेताओं को 17 फरवरी से 3 मार्च के बीच निबंध लेखन चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तर की मेरिट सूची 10 मार्च को जारी की जाएगी।12 मार्च के बाद राज्य स्तर के विजेताओं को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। mybharat.gov.in/quiz पर जाकर सीधे क्विज में प्रतिभागिता कर सकते है ।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?