पंतनगर केन्द्र को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा संचालित कृषि एवं कृषि-आधारित उद्योगों में ऊर्जा पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 29 वीं वार्षिक कार्यशाला का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 तक सरदार पटेल नवीनीकृत ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, आनंद (गुजरात) में किया गया। इस कार्यशाला में पंतनगर केंद्र के प्रधान शोधकर्ता डा. आर.एन. पटेरिया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ केंद्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


इस उपलब्धि पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डा.) मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी डा. एस.एस. गुप्ता, निदेशक शोध डा. एस.के. वर्मा सहित विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने डा. पटेरिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com