Chardham Yatra: अब तक 42.98 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराई रजिस्ट्रेशन

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा 2025 के तहत अब तक कुल 42,98,859 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 13,98,624 पंजीकरण हुए हैं, जबकि बद्रीनाथ के लिए 12,95,259, गंगोत्री के लिए 7,58,783, यमुनोत्री के लिए 6,93,149 और हेमकुंड साहिब के लिए 1,53,044 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

आगामी दो दिनों में 1.58 लाख यात्री दर्शन को होंगे रवाना
15 और 16 जून 2025 के लिए कुल 1,58,547 श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए पंजीकरण किया है। केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 52,385 यात्री पंजीकृत हैं, उसके बाद बद्रीनाथ के लिए 46,627, गंगोत्री के लिए 24,841, यमुनोत्री के लिए 23,456 और हेमकुंड साहिब के लिए 11,238 यात्रियों ने नाम दर्ज कराया है।

आज 24,711 श्रद्धालुओं ने भौतिक केंद्रों से कराया पंजीकरण
उत्तराखंड के विभिन्न फिजिकल सेंटर्स पर आज कुल 24,711 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश ट्रांजिट सेंटर पर हुए, जहां 10,947 यात्रियों ने पंजीकरण किया। इसके अलावा हरिद्वार से 11,386, हर्बर्टपुर से 824, नायागांव से 240 और ऋषिकेश गुरुद्वारा से 1,817 यात्रियों ने नाम दर्ज कराया।

यात्री हेल्पलाइन 1364 पर आज 376 कॉल प्राप्त
चारधाम यात्रा से संबंधित जानकारी हेतु आज 376 कॉल हेल्पलाइन नंबर 1364 पर प्राप्त हुईं। अब तक कुल 57,970 कॉल्स आ चुकी हैं, जिससे श्रद्धालुओं की जागरूकता और रुचि का अनुमान लगाया जा सकता है।

नोट: मौसम, मार्ग की स्थिति एवं स्वास्थ्य सलाहों के लिए सरकारी पोर्टल पर अपडेट अवश्य लें।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com