यहां कलयुगी मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उधम सिंह नगर (US Nagar) जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है, यहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मौसेरे मामा ने अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाया है। अब पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में पिता ने आरोप लगाया था कि, बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे। इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी। पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था ।

आरोप है कि 9 जून 2025 की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है, उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा।

11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था, जिसके बाद आज टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com