पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री किया औचक निरीक्षण

  • पुलिस मुख्यालय का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर तुरंत कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद लोगों को पुलिस की मदद तुरंत मिले।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों पर तेजी से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जाए और अपराधियों पर निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए और राज्य में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। महिला अपराधों को रोकने के लिए और न्याय दिलाने के लिए महिला आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए।

इस अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार, एडीजी अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमान, आईजी विम्मी सचदेवा, नीलेश आंनंद भरणे, के. एस. नगन्याल, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेता, डीआईजी सेंथिल अबुदई एवं एस.एस.पी देहरादून अजय सिंह उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com