अल्मोड़ा ब्रेकिंग: कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री का घेराव कर दिखाए काले झंडे, पुलिस के पसीने छूटे

अल्मोड़ा ब्यूरो: मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को विरोध का सामना करना पड़ा। करबला तिराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में मंत्री का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज जिले के दौरे पर है। मंत्री हवालबाग में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री के घेराव के लिए करबला तिराहे पर एकत्रित हुए। जैसे ही मंत्री का काफिला करबला के पास पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और जमकर प्रदर्शन किया।

विधायक मनोज तिवारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के वाहन के आगे सड़क पर लेट गए। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों व पुलिस अफसरों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। करीब 12 मिनट तक विधायक मनोज तिवारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का उग्र होते देख पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज समेत अन्य कार्यकर्ताओं को सड़क से उठाकर किनारे किया। भारी विरोध के बाद मंत्री का काफिला वहां से निकला।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लगातार प्रदेश की धामी सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं सहित मेडिकल कालेज का उचित संचालन करने, मरीजों को रेफर करने की घटना पर रोक लगाने, ब्लड बैंक की स्थापना करने, 108 सेवा के तहत 10 नई एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज से संचालन करने एवं मेडिकल कॉलेज सहित जिला और महिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे है। लेकिन बार-बार आवाज उठाने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने से जनता के हितों के लिए विरोध प्रदर्शन करके प्रदेश की धामी सरकार को चेताया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार के लिए गम्भीर नहीं हुए तो भविष्य में उग्र आन्दोलन किया जायेगा और मंत्री के अल्मोड़ा आने पर उनका हर बार विरोध किया जाएगा।

ये रहे मौजूद-

घेराव कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीप सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति किशन लाल, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, अरविंद रौतेला, गौरव वर्मा, मनोज बिष्ट, देवेंद्र कनवाल, पंकज कुमार, पूरन रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी, नवीन कनवाल, बिशन सिंह, कुंदन नेगी, देव सिंह चौहान, विनोद वैष्णव, त्रिलोचन जोशी, संजय रावत, भूपेंद्र रावत, अनिल आर्य, भुवन आर्य, दीपक रावत, तारु तिवारी, अमन अंसारी, अख्तर हुसैन, दीवान सिंह ,रोहित रौतेला, प्रदीप बिष्ट अमर, मदन डांगी, सुरेंद्र लाल टम्टा, मनोज वर्मा, मणि राज मटेला, दिनेश पिलख्वाल, फेमिना खान, नरेश बाराकोटी, लता तिवारी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मनोज बिष्ट, पवन मेहरा, परितोष जोशी, विक्रम बिष्ट, सूरज बानी, कामेश कुमार, राजेंद्र तिवारी, नवाज खान, संजय पांडे, अमन लटवाल, देव मिश्रा, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित बिष्ट, तारा तिवारी, दीपा शाह, अक्षत जोशी, तारा भंडारी, आशु, समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?