​चितई गोलू देवता मंदिर में राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने आम श्रद्धालु की तरह लाइन में लगकर किए दर्शन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने आज न्याय के देवता के रूप में सुविख्यात ‘चितई गोलू देवता’ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मंत्री ने वीआईपी प्रोटोकॉल का त्याग कर सादगी का परिचय दिया और आम श्रद्धालुओं के साथ लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।

चितई मंदिर पहुँचे राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने मंदिर की परंपराओं का सम्मान करते हुए सामान्य भक्तों की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए। उनके साथ सैकड़ों अन्य श्रद्धालु भी कतार में मौजूद थे। मंदिर परिसर में उनके इस सहज व्यवहार की काफी चर्चा रही। श्रद्धालुओं का कहना था कि एक संवैधानिक पद पर होने के बावजूद मंत्री जी का आम जन के बीच खड़े होकर दर्शन करना सराहनीय है।

दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के पश्चात राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने कहा, “न्याय के देवता गोलू बाबू के दरबार में हर कोई समान है। आज यहाँ आकर मन को असीम शांति मिली। मैंने भगवान से उत्तराखंड की सुख, समृद्धि और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की है।”

इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और भक्तगण भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com