उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता 

भूकंप से फिर डोली उत्तराखण्ड की धरती

भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं, 7 महीने में 13 बार आ चुके हैं भूकंप

उत्तरकाशी ब्यूरो: उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली। देर रात 02:02 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पिछले 7 महीने में 13 बार भूकंप आ चुके हैं। हालांकि इन भूकंप में अभी तक किसी तरह के जन धन की हानि नहीं हुई है।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com