उत्तराखंड: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: विकासनगर में एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उसका पति शराबी है। कुछ दिन पहले जब वह गांव से बाहर थी, उसकी बेटी गोशाला में काम कर रही थी। इस दौरान उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई की शाम को पति ने शराब पीकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के चीखने पर मां ने उसे बचाया। बेटी ने बताया कि पिता पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

नायब तहसीलदार कालसी ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है और आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com