Logo Jago pahad news

राजकीय पालीटेक्निक देहरादून में FIT INDIA PROGRAM का हुआ आयोजन

आज राजकीय पालीटेक्निक देहरादून में Fit INDIA program के तहत Heartfulness संस्था की ओर से तीन दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें संस्था परिसर के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

क्या है फिट इंडिया प्रोग्राम?

फिट भारत अभियान भारत में एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य व्यवहार में परिवर्तन लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में, फिट भारत अभियान ने निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु विभिन्न पहलों और कार्यक्रमों के आयोजन करने का प्रस्ताव रखा है:

  • फिटनेस को आसान, मजेदार और निःशुल्क बढ़ावा देना।
  • केन्द्रित अभियानों के माध्यम से फिटनेस को वृद्धि देने वाली फिटनेस और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों पर जागरूकता फैलाना।
  • देशज खेलों को बढ़ावा देना।
  • फिटनेस को प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय विश्वविद्यालय, पंचायत्त, ग्राम आदि तक पहुंचाना।
  • भारत के नागरिकों हेतु जानकारी साझा करने, जागरूकता बढ़ाने और निजी फिटनेस कहानियों को साझा करने और प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच प्रस्तुत करना।

Join WhatsApp Group
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com