आयुर्वेद दिवस पर डोल आश्रम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कल्याणिका डोल आश्रम, कनरा, अल्मोड़ा में ब्लॉक लमगड़ा के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. हरि कृष्ण आर्य के साथ डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. सुधीर कक्कड़, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पंकज जोशी, फार्मेसी अधिकारी श्री दलेब सिंह एवं श्री अभिषेक किमोठी, योग अनुदेशक श्री मनोज कुमार और धर्मेंद्र सिंह व सलमान खान ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया गया:

  1. आयुर्वेद के महत्व पर व्याख्यान।
  2. 123 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।
  3. निःशुल्क औषधि वितरण।
  4. रक्तचाप और मधुमेह की जांच।
  5. आयुर्वेद एवं योग पर आधारित प्रतियोगिता।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद और योग के महत्व से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com