Lakhpati Didi Yojana
Lakhpati Didi Yojana: सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आज हम आपको धामी सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सरकार महिलाओं को लखपति बनाएगी।
बता दें, इसी तरह की योजना सरकार ने शुरू करने की घोषणा की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है।
जी हां, राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए इस योजना की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से लखपति बनाया जाएगा। ताकि उनके जीवन में बदलाव लाया जा सके। साथ ही इस योजना के माध्यम से सन् दो हज़ार 25 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का उद्देश्य है। इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।
बता दें, उत्तराखंड राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए लखपती योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, मुख्यमंत्री लखपति योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होंगी।
जानकारी के लिए बता दें इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए। वहीं इस योजना की शुरुआत नवंबर 2 हज़ार 22 में की गई थी। वहीं इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक विकास को गति दी जा रही है। बता दें इस योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत होगी।