भारत दर्शन के लिए रवाना हुए देवप्रयाग के मघावी छात्र, विधायक कंडारी कि इस मुहिम की सभी कर रहे प्रशंसा

देहरादून। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी हर साल अपनी विधानसभा के स्कूलों के बोर्ड टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण पर ले जाते हैं। इस साल भी 10वीं के टॉपर छात्रों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 17 सितंबर को देवप्रयाग से यात्रा शुरू हुई और आज छात्र देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने मालसी डियर पार्क और उत्तराखंड विधानसभा का दौरा किया। छात्रों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से भी मिलने का मौका मिला।

अब यह छात्र दल ऋषिकेश से लखनऊ के लिए रवाना हो चुका है। उत्तर प्रदेश में उनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर दर्शन और आईआईटी कानपुर का दौरा भी होगा।

विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि इस भ्रमण से छात्रों को न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के कई पहलुओं में निखार आता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का सकारात्मक असर उनकी विधानसभा के बोर्ड परिणामों पर भी दिख रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विधायक कंडारी की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे अन्य विधायकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए जितना जरूरी किताबों का ज्ञान है, उतना ही भ्रमण भी महत्वपूर्ण है।

छात्रों ने खुद को भाग्यशाली बताया और अपने विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार राज्य से बाहर भ्रमण करने का मौका मिल रहा है और यह उनके जीवन का खास लम्हा है। अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?