“चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के लिए मंत्री गणेश जोशी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना

देहरादून। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री गणेश जोशी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

प्रस्थान से पूर्व मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com