Logo Jago pahad news

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर मंत्री जोशी ने की शोक संवेदना व्यक्त

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर पिथौरागढ़ उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पिथौरागढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता स्व.श्याम दत्त जोशी के निधन पर पिथौरागढ़ के ग्राम सिलौनी स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राज्यमंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com