Municipal election 2024: उत्तराखण्ड में इस महीने होंगे नगर निकाय चुनाव, देखें रिपोर्ट

Municipal election 2024: उत्तराखण्ड में इस महीने होंगे नगर निकाय चुनाव, देखें रिपोर्ट

Municipal election 2024: उत्तराखंड में इस महीने नगर निकाय चुनाव हो सकते हैं। राज्य सरकार ने दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होने की संभावना है। (Municipal election 2024)

सरकार ने चुनाव से पहले जरूरी तैयारियों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। इसमें ओबीसी आरक्षण लागू करने और निकायों के परिसीमन का काम शामिल है, जिसे 15 सितंबर तक पूरा करना है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को जानकारी दी जाएगी। (Municipal election 2024)

Municipal election 2024

सरकार अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने पर भी विचार कर रही है। इससे पहले, प्रदेश में निकायों का कार्यकाल दिसंबर 2022 में खत्म हो गया था, और फिलहाल निकाय प्रशासकों के जिम्मे हैं।

राज्य सरकार ने हाल ही में ओबीसी आरक्षण के लिए कानून में संशोधन किया है, जिसे जल्द लागू करने की तैयारी है। (Municipal election 2024)

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। इस बार अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों का विकास हो सके।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?