उत्तराखंड: यहां नेपाली मजदूर ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नेपाली युवक ने जंगल में महिला के साथ रेप किया, और इसके बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला चंपावत के एक दूरस्थ गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि 27 अगस्त को जब वह जंगल में जानवर चराने गई थी, तभी वहां पेयजल लाइन डालने का काम कर रहे नेपाली मजदूर ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले महिला के मुंह पर कपड़ा बांधा और फिर उसके साथ रेप किया।

घटना के बाद महिला ने घर आकर अपने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद 28 अगस्त को महिला ने चंपावत कोतवाली में आरोपी शंकर लाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी नेपाली मूल का है और उत्तराखंड के चंपावत जिले में काम कर रहा था।

इस मामले की जांच दरोगा राधिक भंडारी को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com