Nuh violence: 26 + FIR, 116 गिरफ्तार और 6 की मौत

Nuh violence में अब तक 6 लोगों की मौत हुई. इनमें से दो होमगार्ड जबकि 4 आम नागरिक हैं। Nuh में हिंसा को लेकर 26 FIR दर्ज की गई हैं. जबकि 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

  • CM Manohar Lal Khattar ने बताया कि हरियाणा पुलिस की 30 और अर्धसैनिक बलों की 20 टुकड़ियों की तैनाती की गई है. अर्धसैनिक बलों की 14 टुकड़ियां नूंह में, 3 पलवल में, 2 फरीदाबाद में जबकि एक गुरुग्राम में तैनात है.
  • CM Manohar Lal Khattar ने शांति और भाईचारा बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी या षड्यंत्रकारी को बख्शा नहीं जाएगा. नूंह और आसपास के इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य, सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया
  • हरियाणा में हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है! दिल्ली पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com