प्रदेश में 07 फरवरी तक होंगे निकायों में शपथ ग्रहण समारोह: शहरी विकास मंत्री

देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के बाद 07 फरवरी तक सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

मेयर, पालिका अध्यक्ष, पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ

शहरी विकास मंत्री ने बताया कि नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों सहित सभी निर्वाचित पार्षदों एवं सभासदों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 फरवरी तक शपथ ग्रहण कराई जाएगी

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी निकायों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

शहरी विकास मंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com