पंतनगर विश्वविद्यालय ने मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि

पंतनगर। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, पंतनगर के नाहेप भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मनमोहन सिंह चौहान ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान

कार्यक्रम में विष्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया।


ई. मेल चित्र सं. 4. ।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com