Logo Jago pahad news

हल्द्वानी के युवा कवि गर्वित तिवारी (Garvit Tiwari) को बुलंदी साहित्य समिति द्वारा किया सम्मानित साथ ही इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड द हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

हाल हीं में हुए विश्व अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हल्द्वानी के युवा कवि गर्वित तिवारी Garvit Tiwari जी को बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा सम्मानित, इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं हाॅवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज ।

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस मनाने हेतु बुलंदी साहित्य सेवा समिति के द्वारा विश्व का तीसरा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
बुलंदी पहले भी दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था है तथा अपने कार्यों के लिए विश्व में जानी जाती है।

Garvit Tiwari

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ 10 जनवरी 2024 को 10:00 बजे बुलंदी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बदला भोजपुरी जी द्वारा किया गया। यह सम्मेलन 16 दिसंबर को समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जूम एप्लीकेशन के माध्यम से पूरे विश्व में कीर्तिमान बनाते गया तथा श्रोता गणों ने बुलंदी यूट्यूब माध्यम से सुना। यह कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया कनाडा न्यूजीलैंड के स्थानीय चैनलों में प्रसारित हुआ।

बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा विगत दो वर्षों से दो बार विश्व कीर्तिमान बनाने के पश्चात इसी श्रंखला को बढ़ते हुए इस वर्ष भी हिंदी काव्य का महाकुंभ वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित किया जिसको हाॅवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड (लंदन) एवं इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

इस विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में हल्द्वानी के युवा कवि गर्वित तिवारी Garvit Tiwari जी को भी आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने अपनी देशभक्ति कविता से पटल की शान बढ़ाई तथा क्रांतिकारी के बलिदानों को को स्मरण कराया।

Garvit Tiwari

गर्वित तिवारी Garvit Tiwari जी, स्थानीय निवास हल्द्वानी, अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के साथ-साथ अनेकों कवि सम्मेलनों में आमंत्रित कराये जा चुके हैं जहां उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं जैसे साहित्य श्री, देवनागरी सम्मान आदि। गर्वित तिवारी Garvit Tiwari जी अपनी कविताएं प्रेम रस, श्रृंगार रस, व वीर रस में लिखते हैं। वह अपनी कविताओं के माध्यम से आसपास का वातावरण और सामाजिक मुद्दों को स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंचते हैं। गर्वित जी की कविताएं सिर्फ उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष एवं आसपास के पड़ोसी देश जैसे नेपाल आदि में भी प्रकाशित हुई है।

अन्य सब कार्यों के लिए उनका नाम बुलंदी साहित्य सेवा समिति के द्वारा इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com