सल्ट की बालिका ने अल्मोड़ा में लहराया परचम।

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डयोना में कक्षा 5 की छात्रा कुमारी छाया पुत्री भगत सिंह ने मा० मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा स्तर पर चयनित हुई है। छाया ने बालिका वर्ग में 8-9 आयु वर्ग में सल्ट ब्लॉक से अकेले चयनित होकर अपने ब्लॉक व विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी छाया व उसके परिवार को बधाई दे रहे हैं। छाया की इस उपलब्धि पर उसके परिवार ,गांव, विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। 

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com