महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा PRD जवान को महंगा, सरेआम हुई पिटाई, वीडियो वायरल!

हल्द्वानी। तहसील में काम करने वाले एक पीआरडी के जवान को एक महिला को अश्लील मैसेज करना भारी पड़ गया है फिर क्या महिला अपने परिवार वालों के साथ तहसील पहुंच कर्मचारी को तलाश करने लगी, लेकिन कर्मचारी तहसील के बाहर बीच सड़क में मिल गया, इस दौरान महिला के परिवार वालों ने कर्मचारियों को पकड़ लिया।

इस दौरान परिवार वालों ने कहा कि इस तरह के मैसेज क्यों भेज रहा है जिसके बाद तहसील का कर्मचारी सफाई देने लगा लेकिन परिवार वाले उसकी एक नहीं सुनी, इस दौरान पीड़ित महिला ने आरोपी की हेलमेट से पिटाई कर दी, महिला के हाथों पिटता देख आरोपी कर्मचारी महिला का पैर पड़कर माफी मांगने लगा, जहां पैर पड़कर माफी मांगने पर उसको छोड़ दिया, बीच सड़क में काफी देर तक तमाशा चलता रहा जहां लोग भी इकट्ठा हो गए इस दौरान पूरी घटना का वीडियो लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com