यहां स्कूल गेट के बाहर शव मिलने से मची सनसनी, क्षेत्र में डर का महत्व

  • हल्द्वानी के मंगल पड़ाव इलाके में मिला युवक का शव, मची सनसनी

हल्द्वानी शहर के मंगलपड़ाव क्षेत्र में तब हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह एक शव मिला। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रघुवर दत्त जोशी के रूप में हुई है।

स्कूल गेट के बाहर मिला शव

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पांडे गार्डन निवासी सूरज जोशी उम्र 21 वर्ष पुत्र रघुवर जोशी के रूप में हुई है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस का मानना है किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक के मौत की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com