सेंसेक्स में 800 अंकों की उछाल, निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का लाभ

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 800 अंकों की छलांग के साथ 74,620 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 230 अंक बढ़कर 22,420 तक पहुंच गया। तेजी का प्रमुख कारण IT और बैंकिंग कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम रहे। इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में 3-5% की बढ़त दर्ज की गई।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाज़ारों में स्थिरता, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार को नई ऊँचाई दी है। इस तेजी से निवेशकों को कुल ₹3 लाख करोड़ की संपत्ति लाभ हुआ। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान बना रहा, तो सेंसेक्स जल्द ही 76,000 का आंकड़ा पार कर सकता है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com