पौड़ी के बाल संरक्षण गृह में किशोर ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पौड़ी के बाल संरक्षण गृह में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली है। यह किशोर पोक्सो मामले में बीते जून से सुधार गृह में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी।

पौड़ी के तहसीलदार दीवान सिंह रावत ने जानकारी दी कि बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में टी-शर्ट की सहायता से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह किशोर पोक्सो मामले के तहत 29 जून 2024 से सुधार गृह में था। इस घटना के संदर्भ में जांच जारी है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com