उत्तराखंड में आज भी जमकर बरसेंगे मेघ, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी जिले में विशेष रूप से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून में आधी रात से ही तेज बारिश हो रही है और गुरुवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे।

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चमोली, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com