Jago pahad logo

Haldwani: अनैतिक कार्य का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहे अनैतिक कार्य को पुलिस ने पकड़ा है। सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी द्वारा सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक व एक महिला एवं दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा होटल मालिक तलाश की जा रही है जो मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा थाना हल्द्वानी में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस व प्रशासन द्वारा वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल गायत्री को सीज किया गया है एवं उसके लाइसेंस निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  • चंदन सिंह डसीला निवासी गौलापार काठगोदाम
  • अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश
  • नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर)
  • गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर)
  • कल्पना राणा निवासी काठगोदाम नैनीताल

पुलिस टीम

  1. नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल
  2. उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल
  3. हेड कांस्टेबल आनंदी सती
  4. महिला कांस्टेबल दीपा सामंत
  5. कांस्टेबल मोहन सिंह किरौला
  6. कांस्टेबल महेंद्र सिंह
  7. महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा

व्हाट्सऐप ग्रुप पर जुड़ें – https://chat.whatsapp.com/IvJ96squcyy6yDsBiMrhDV

फेसबुक पर जुड़ें – https://www.facebook.com/Infojagopahad

◦•●◉✿ जागो पहाड ✿◉●•◦

Join WhatsApp Group
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page