बड़ी‌ खबर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर मुस्लिम युवक का जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे सांसद

बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, जनता दरबार के दौरान एक युवक ने उन पर हमला किया। हालांकि, गनीमत रही कि केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरिराज सिंह जब बलिया अनुमंडल में लोगों से मिल रहे थे और उनकी समस्याएं सुन रहे थे, तभी सैफी नाम का एक मुस्लिम युवक वहां पहुंचा। उसने पहले माइक अपने कब्जे में ले लिया और गलत बयान देने लगा। जब भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इसका विरोध किया, तो युवक ने गिरिराज सिंह पर मुक्का चलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह समाज के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले उन्हें डराने में नाकाम रहेंगे। गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे नेताओं के समर्थन की वजह से कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों का मनोबल बढ़ा है, जिससे वे सांसद पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बोर्ड हिंदुओं की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया ताकि सनातन धर्म और उनकी सुरक्षा को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com