चारधाम यात्रा 2025 के लिए उत्तराखंड सरकार की तैयारियाँ

उत्तराखंड सरकार ने 2025 की चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों की मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, खराब मौसम के दौरान आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर बल दिया गया है।

सरकार ने यात्रा मार्गों पर गाड़ियों के लिए पर्याप्त पार्किंग लॉट्स बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही, चारधाम में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना बनाई गई है। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय हक-हकूकधारियों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com