देर रात दो गाड़ियों से हुडदंग मचा रहे युवकों का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, इस वीडियो में करीब चार-पांच लड़के दो गाड़ियों से हुडदंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो रात का है, हल्द्वानी पुलिस ने वीडियो को मॉनिटर किया और सख्त एक्शन लेते हुए एक गाड़ी को कार को कब्जे में ले लिया है जबकि एक अन्य गाड़ी और लड़कों की तलाश की जा रही है।

वही एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया कि इस मामले में एक तहरीर भी महिला की तरफ से मिली है जिस पर कार्यवाही की जा रही है, एसपी सिटी ने कहा की तहरीर के आधार पर आरोपी चिन्हित हो गये हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com