अंबेडकरनगर मण्डल में आयोजित कार्यशाला, संगठनात्मक चुनाव 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

अंबेडकरनगर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा संगठनात्मक चुनाव 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय में हुआ, जिसमें प्रमुख अतिथियों के रूप में माननीय महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल और राजपुर रोड के विधायक मा. श्री खजान दास जी ने सहभागिता की।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। बैठक में, मा. अध्यक्ष जी ने सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता पर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी संगठनात्मक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन की मजबूती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी/महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता मानिक निधि शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश डोरा, गोपाल पुरी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महानगर मंत्री देवेंद्र पाल मोंटी, महानगर आईटी प्रभारी श्री विपिन खंडूडी, मंडल महामंत्री अभिषेक नोढ़ियाल, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चित डाबर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नवीन कुमार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंशिता, मंडल सोशल मीडिया संयोजक श्री राहुल पंवार, और अन्य प्रमुख भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और आगामी संगठनात्मक चुनावों के लिए एक मजबूत कार्य योजना तैयार करना था। कार्यशाला में सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और निवर्तमान पार्षदगण ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com