14 सितंबर को हल्द्वानी में होने जा रही है wwe फाइट, द ग्रेट खली सहित 20 रजिस्टर्ड WWE रेसलर भी करेंगे प्रदर्शन

हल्द्वानी: 14 सितंबर को हल्द्वानी में द ग्रेट खली की वापसी हो रही है। आठ साल बाद यह उनका दूसरा शो होगा, जिसमें 20 WWE के रेसलर भी हिस्सा लेंगे और अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

यह शो एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा, जिसमें 4 फीट ऊंचा रिंग और 6 फीट ऊंचा रैंप बनाया जाएगा। इस इवेंट में म्यूजिक, लाइटिंग, आतिशबाजी और WWE की तरह कुर्सी, टेबल और ड्रम का भी इस्तेमाल होगा। हल्द्वानी शहर को WWE नाइट ऑफ़ वारियर्स के पोस्टरों से सजाया जा रहा है, और शहर के बीचों-बीच इस रेसलिंग शो की तैयारी जोरों पर है।

महिला रेसलर भी होंगी शामिल
इस शो में इस बार महिला रेसलर भी हिस्सा लेंगी। 5 से 6 महिला रेसलरों के शामिल होने की उम्मीद है, हालांकि उनके नाम अभी तय नहीं हुए हैं। इस आयोजन की तैयारी में यूकेडब्ल्यूई की 150 से अधिक लोगों की टीम जुटी हुई है। विजय सिंह राणा ने बताया कि यह आयोजन दो साल से प्लान किया जा रहा था, और द ग्रेट खली की एकेडमी से उन्होंने ट्रेनिंग ली है।

मुख्य इवेंट और रेसलर
इस इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, रसलमेनिया, टैग टीम चैंपियनशिप, नेशनल हैवीवेट चैंपियनशिप और ब्लड मैच मुख्य आकर्षण होंगे। प्रमुख रेसलरों में जेटी बाबा, सिंघम दुबे, सूर्या टेकर, विजय सिंह राणा, हैंडसम सेल्कन, द बीस्ट बॉय, आर्या जेट, जे जेक्सन और वीआईपी शामिल हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com