करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर किया 1,11,11,111 रुपये के इनाम का ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिर से चर्चा में आ गया है। करणी सेना ने अब लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) का इनाम देने की घोषणा की है। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक वीडियो में यह ऐलान किया है।

गोगामेड़ी हत्याकांड से जुड़ी है करणी सेना की नाराजगी

करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ करणी सेना का गुस्सा और बढ़ गया है। दिसंबर 2023 में जयपुर स्थित उनके घर पर गोली मारकर गोगामेड़ी की हत्या की गई थी, जिसके कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। करणी सेना ने तब से ही बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन जेल से ही वह अपने लगभग 700 गुर्गों के साथ गैंग चला रहा है। बिश्नोई का बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ लंबे समय से गहरा आक्रोश रहा है, जो 1998 में काले हिरण शिकार मामले से शुरू हुआ था। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस को संदेह है कि बिश्नोई गैंग इसमें शामिल हो सकता है।

करणी सेना का बड़ा कदम

राज शेखावत ने वीडियो में कहा कि जिस पुलिसकर्मी का साहसिक कार्य बिश्नोई के एनकाउंटर के रूप में सामने आएगा, उसे करणी सेना सम्मानित करेगी और उसके परिवार की सुरक्षा एवं देखरेख का भी जिम्मा उठाएगी।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com