आज 28,865 नए यात्रियों ने कराया पंजीकरण, कुल संख्या पहुँची 24.90 लाख पार

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज शाम 5 बजे तक जारी किए गए पंजीकरण रिपोर्ट के अनुसार, केवल आज 28,865 नए यात्रियों ने यात्रा हेतु पंजीकरण कराया। इसके साथ ही अब तक कुल पंजीकृत यात्रियों की संख्या बढ़कर 24,90,665 हो गई है।

मोबाइल और वेब पोर्टल से हो रहा सर्वाधिक पंजीकरण: आज के आंकड़ों के अनुसार वेब पोर्टल के माध्यम से सबसे अधिक 24,918 लोगों ने पंजीकरण कराया। वहीं, एंड्रॉइड एप से 3,417 और iOS से 530 यात्रियों ने पंजीकरण किया।

धामवार पंजीकरण विवरण (आज और अब तक):

  • केदारनाथ: आज 10,430 यात्रियों ने किया पंजीकरण, अब तक कुल 8,41,162
  • बद्रीनाथ: आज 8,866, अब तक 7,55,161
  • गंगोत्री: आज 4,929, अब तक 4,43,208
  • यमुनोत्री: आज 3,984, अब तक 4,03,823
  • हेमकुंड साहिब: आज 656, अब तक 47,311

उत्तराखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से यात्रा प्रक्रिया और भी सुगम हो गई है। श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल या वेब पोर्टल से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह कदम यात्रा की सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।

प्रशासन की अपील: प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com