डीबीएस पी.जी. कॉलेज में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

देहरादून। देश की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर डीबीएस पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार पाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, एनसीसी की एएनओ एसडब्ल्यू मेजर डॉ. महिमा श्रीवास्तव तथा एएनओ एसडी मेजर डॉ. दिवेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार गार्ड ऑफ ऑनर, अनुशासित पायलटिंग तथा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार पाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता का उत्सव, बलिदानों को नमन और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प।
यह दिन उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से हमें आज़ादी मिली। साथ ही, यह हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र के प्रति सच्ची देशभक्ति अनुशासन, एकता, जिम्मेदारी और सेवा की भावना में निहित है।
तिरंगे को ऊँचा रखते हुए और हृदय में देशभक्ति की भावना के साथ, आइए हम एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें।

समारोह के अंत में ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया तथा हर्षोल्लास के साथ समारोह का समापन हुआ।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com