पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा क्लोरोहेम्प एग्रोटेक, उत्तराखण्ड के सहयोग से फार्म टू फैशन विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थियों एवं षोधार्थियों को सतत वस्त्र, प्राकृतिक रेशों, पुनर्याेजी कृशि तथा कृषि से फैषन उद्योग के बारे में नवीन जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में वैनेसा बार्कर, फाउंडर एंव सी.ई.ओ. पेपीलोऑन ब्लू, सैने वान डेन डुंगेन, कोफांउडर रेडिस काटन तथा राघवेंद्र सिंह, फाउडर क्लोरो हेम्प ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने वैश्रिवक फैशन उद्योग में टिकाऊ वस्त्रों की बढ़ती भूमिका, प्राकृतिक एवं वैकल्पिक रेशों की संभावनाओं, पुनर्याेजी कृशि तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद प्रक्रियाओं पर अपने विचार साझा किए।
व्याख्यान के दौरान इस पर विशेष चर्चा हुई कि किस प्रकार कृषि क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं रेशों को आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से वस्त्र एवं फैशन उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकता है। साथ ही किसानों, शोधकर्ताओं, उद्योगों, और फैशन ब्रांड्स के बीच सहयोग को सतत वस्त्र उद्योग के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा
कार्यक्रम का आयोजन डा. मनीशा गहलौत, प्राध्याप एवं विभागाध्यक्ष, परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग तथा डा. अनीता रानी, प्राध्यापक, परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष तथा समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कृषि, वस्त्र विज्ञान एवं फैशन उद्योग के बीच संबंधो को समझने तथा भविष्य के लिए पर्यावरण-अनुकूल वस्त्र प्रणालियों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

