आज दिनांक 21 जून 2026 को राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में बड़े उत्साह और उमंग के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0 ललन प्रसाद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, शीतलाखेत, अल्मोड़ा के योग प्रशिक्षक गौरव मनराल के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रकाश चंद्र जांगी के द्वारा किया गया उन्होंने योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को पतंजलि योग दर्शन में योगाश्चित्तवृत्तिनिरोध: अर्थात चित्त की वृत्ति का निरोध ही योग है।
और गीता में योग: कर्मसु कौशलम्। कहा गया है अर्थात् कर्मों में कुशलता ही योग है।
विशेष व्याख्यान में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव मुक्ति और जीवनशैली में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

योग दिवस के अवसर पर मुख्य आकर्षण सामूहिक योगाभ्यास छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० ललन प्रसाद वर्मा, प्रो० अनुपमा तिवारी डॉ० प्रकाश चन्द्र जांगी, डॉ० सीमा प्रिया डॉ० दीपिका आर्या, डॉ० वसुन्धरा लस्पाल, डॉ० छत्र सिंह कठायत डॉ० राजेंद्र चंद्र पांडे, अनुज कुमार, गौरव मनराल, कमल बनकोटी, विनोद रतन, लाल सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

